औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) औरंगाबाद जिला कमिटी के बैठक 22 अगस्त (शनिवार ) को मदनपुर में 11बजे दिन से होगी। उक्त जानकारी पार्टी के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने दिया है। जिला सचिव ने बताया कि

जिले के दक्षिणी क्षेत्रों में सुखाड़ से उत्पन्न स्थिति, एससी-एसटी छात्रों का छात्रवृत्ति घोटाला, फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी, जिले में खाद के कालेबजारी, मंडल कारा औरंगाबाद में अघोषित रूप से स्थापित हो चुके इंस्पेक्टर राज, पर्चा धारियों को जमीन से बेदखल , जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अघोषित बिजली कटौती आदी ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी तथा आंदोलन का स्वरूप तैयार किया जायेगा।

