मदनपुर में शान से लहराया तिरंगा, धुम – धाम से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट


चार दशकों तक नक्सल समस्या का दंश झेलकर लाल गलियारा के नाम से विख्यात पुरा मदनपुर प्रखंड़ में आज तिरंगा ध्वज शान से लहराया गया । सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों तथा संस्थानों में पारंपरिक तरीकों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आरोहण किया गया । राष्ट्रगान,राष्ट्रीय गीत तथा ‘बन्दे मातरम्, भारतमाता की जय ‘ के गगनभेदी नारों से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा । निजी विद्यालयों में बच्चों नें अनेक

सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।
सुवह 07:20 बजे सदर अनुमंड़ल पुलिस कार्यालय परिसर में अनुमंड़ल पुलिस पदाधिकारी -2 आदित्य कुमार नें ध्वजारोहण किया । तो वहीं 09:05 बजे प्रखड़ मुख्यालय परिसर एवं बाबा साहव भीमराव अंबेदकर की नव स्थापित प्रतिमा स्थल पर प्रखंड़ प्रमुख सोनी देवी नें ध्वजारोहण किया । पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर , जीरामजी (मनरेगा ) कार्यालय परिसर में कार्यक्रम पदाधिकारी , व्यापार मंड़ल कार्यालय परिसर में अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ रिषु सिंह, कस्तुरवा गाँधी आवासीय विद्यालय परिसर में केन्द्र की वार्डेन, प्रखंड़ संसाधन केन्द्र में प्रखंड़ शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ, पशु चिकित्सालय में भ्रमणशील प्रभारी पशु चिकित्सक, मदनपुर पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, मदनपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार, मदनपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया हमीद अख्तर उर्फ सोनु नें ध्वजारोहण किया । मौके पर अंचाधिकारी मो. अकबर हुसेन, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, लालदेव यादव, रविन्द्र सिंहा, रविन्द्र यादव, बलिकराज सिंह, गुलाब यादव, मो. कासीम. गुलाब यादव, उमा सिंह, शेखर सिंह, सरफराज आलम सहित सैंकड़ो की संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।