औरंगाबाद में नक़ली नोट के साथ दो चढ़े पुलिस के हत्थे


मदनपुर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में एक तरफ स्वतंत्रता दिवस का जश्न तो दुसरी तरफ वे खौफ जाली नोटों का हो रहा था परिवहन। इस बीच मदनपुर थाना मोड़ के पास पुलिस ने जाली नोटों के परिवहन होने की गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान

चलाया और बाइक से आ रहे जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से ०2लाख48हजार 500 रुपये बरामद की है। गिरफ्तार

तस्करों की पहचान बाबू बांध निवासी सुरेन्द्र कुमार तथा गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमियां गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्करों के आधार पर यह जाहिर होता है कि अंतर जिला संगठीत गिरोहों जाली नोटों का कार बार में सक्रिय हैं । संभावना ब्यक्त किया जा रहा है कि इन तस्करों को अंतराज्यीय तस्करों से भी सांठ-गांठ हो सकता है।