विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दर्ज हुई प्राथमिकी

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट

नवादा जिले के अंतर्गत गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायिका विनीता मेहता के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विधायक के निजी सचिव नारदीगंज थाना क्षेत्र के बरियो गांव निवासी आलोक कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में

बेरोजगार नीरज यादव को आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि अभद्र टिप्पणी करने वाले लंपट एक शातिर साइबर अपराधी है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उक्त व्यक्ति के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट पर गलत अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई थी। 07 अगस्त को उक्त अभद्र टिप्पणी देखने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विधायक विनीता मेहता के निजी सचिव द्वारा पुलिस को आरोपित का यूआरएल दिया गया है,ताकि वास्तविक असमाजिक अपराधी तत्व की पहचान कर उसके विरुद्ध उचित कानूनी कारवाई की जा सके। इस तरह की घटिया कुकृत्य की धड़ल्ले से लोगों द्वारा घोर निंदा की जा रही है।