हरिहरगंज (पलामू) से राजेश कुमार गुप्ता का रिपोर्ट
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हरिहरगंज में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रभारी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर यात्रा आरंभ की गई। बाद में मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम की अगुवाई में हाथ में राष्ट्र ध्वज लिए बाईक पर सवार कार्यकर्ता देशभक्ति नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय से प्रारंभ होकर मेन रोड़ होते हुए मुख्य बाजार से शहर के विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण किया। भाजपा नेता रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि हमारे आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति व बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जरूर लगाएं। वहीं मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अमृत महोत्सव पर आयोजित यह कार्यक्रम देश के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्रा, टंटू मिश्रा, किसान मोर्चा जिला मंत्री सूर्यांशु सिंह, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष चंदन जायसवाल, पूर्व मुखिया उमेश साव, विजय यादव, ओम प्रकाश अकेला, जेपी गुप्ता, अजय स्वर्णकार, सिकंदर पासवान, विक्की पटेल, अर्जुन गुप्ता, कुंदन, पवन, करण राजवीर, संजीव सिंह, विजय प्रजापति, महेंद्र सिंह, टंटू मिश्रा, भीमसेन शर्मा, राजेश कुमार, पवन कुमार, सीताराम कुमार, अरविंद पासवान, मीडिया संयोजक धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अशोक सिंह, दिलीप स्वर्णकार, विनोद पासवान, पूर्व मुखिया अवधेश मेहता, गोपाल प्रसाद, रघुनंदन साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।