औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
माकपा से संबंध बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन और बिहार राज्य किसान सभा के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत आज औरंगाबाद गांधी मैदान में सैंकड़ों किसान -मजदूर अपना गिरफ्तारी गांधी मैदान (जुटान स्थल ) पर दिया। बाद में नगर थाना गिरफ्तार कर पीआर बाउणड पर सभी को मुक्त कर दिया। इस संबंध में अभियान का नेतृत्व कर रहे कपिल कुमार सिंह, ज़ावेद व शलीम ने जिला

प्रशासन पर शांतिपूर्ण किसान मजदूर के पूर्व घोषित आंदोलन को कुचलने और लोकतंत्र के गला घोंटने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को सूचना दिया गया था कि 10 अगस्त को गांधी मैदान से सैंकड़ों किसान -मजदूर 11बजे दिन में गांधी मैदान से शांतीपूर्ण प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचेंगे और वहां गिरफ्तारी देंगे। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शन करते समाहरणालय तक आने का अनुमति नहीं दिया और गांधी मैदान में ही गिरफ्तारी लिया। ऐसे में जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक आंदोलन का दमन कर फासिस्ट चेहरा का उजागर किया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व बरीय कांग्रेस नेता अरविंद सिंह ने भी जिला प्रशासन के दमनकारी कारवाई का घोर निन्दा करते हुए कहा कि सरकार इन दिनों भयभीत हो गई है तथा हतासा में लोकतांत्रिक अधिकारों तथा शांतिपूर्ण जन आंदोलनों को कुचल रही है।