रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

रांची में छात्रों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रदर्शनकारी विधानसभा के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। छात्रों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल करना पड़ा। फिर भी छात्र अपनी मांगों को लेकर वहीं डटे हुए हैं।