औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
माकपा से संबंध बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन व किसान सभा के राष्ट्रव्यापी 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की तैयारी औरंगाबाद में जोरों पर है। इस संबंध में माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने बताया कि तैयारी के क्रम में जगह-जगह किसान मज़दूरों के साथ बैठक

आयोजित किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक संख्या में किसान मज़दूरों को जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए चर्चा हो रही है। माकपा सचिव ने दावा किया कि इस आंदोलन में छात्र युवाओं का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि किसान मज़दूरों का आंदोलन को कुचलने के लिए कुछ तथाकथित पत्रकारों (गोदी/ दरबारी ) मीडिया द्वारा किसान मज़दूरों का जनवादी व लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र अधिकारियों के साथ मिली भगत कर रहे हैं और इसकी प्रवल संभावना है। जबकि जेल भरो आंदोलन राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। 10 अगस्त को सैंकड़ों के तायदाद में किसान मजदूर औरंगाबाद के गांधी मैदान से 11 बजे दिन में झंडा -बैनर के साथ अपने मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक पद्धति से प्रदर्शन के साथ समाहरणालय पहुंचेंगे और अपना मांगा- पत्र अधिकारी को सैंपते हुए गिरफ्तारी देंगे। इसकी सूचना भी प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है।