कॉक्रोच जनता पार्टी ने पीएम मोदी से की बड़ी अपील, जनता क्या बोलती है चलायेगा कैंपेन

केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

कॉक्रोच जनता पार्टी  फाउंडर अभिजीत दीपके ने X पर प्रधानमंत्री मोदी से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के युवाओं को संबोधित करने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की

योजनाओं और कदमों पर युवाओं से बात करने की मांग की। इसके समर्थन में ऑनलाइन पिटीशन शुरू की गई है, जिस पर सुबह 4 बजे तक 32 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके थे। कॉक्रोच जल्द ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन भी शुरू करेगी।