औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना प्रायह शोभा बनकर रह गया है। जिले के कोई भी पंचायत नहीं जहां नल -जल योजना सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। कहां मामूली तकनीकी खराबी तो कहीं नल जल योजना के आपरेटर के मनमानी से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति समयानुसार नहीं हो पा रहा है। गांवों में साधन संपन्न व सक्षम लोग तो अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर पेयजल उपलब्ध कर ले रहे हैं लेकिन जो सक्षम व संपन्न नहीं है उनके समक्ष शुद्ध पेयजल संकट बरकरार है। जबकि बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के अंतर्गत सभी घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से नल-जल योजना का शुरुवात किया था। लेकिन बिहार सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी योजना आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के उपेक्षा का दंश झेलते हुए दम तोड रहा है।


