अम्बा (औरंगाबाद) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के दक्षिणी क्षेत्रों में जब जब चुनाव नजदीक आता है तो नहर,तलाब और सिंचाई क्षेत्र के लिए मुद्दा राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया जाता है और चुनाव बाद फिर इस मुद्दे को ठंडा बस्तों में डाल दिया जाता है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर सिंचाई,नहर तालाब के मु्द्दा जिंदा होने लगा है। बटाने नदी पर जगदीशपुर गांव जो कुटुम्बा -देव के सीमावर्ती इलाका है वहां से लिफ्ट इरिगेशन बनवाने के लिए लघु सिंचाई विभाग के टीम द्वारा भूमि नापी करने की बात जोरों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कुछ दैनिक अखबारों में खबर भी पीछले दिनों प्रकाशित हुई है। इस संबंध में जब लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों से खबर की पुष्टि कराने के उद्देश्य से मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताये की विभाग द्वारा कही भूमि का मापी नहीं कराया गया है। बताते चलें कि उक्त भूमि वन विभाग के अंतर्गत आता है इस लिए जब डीएफओ से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने अभी तक इस संबंध में किसी तरह का NOC नहीं देने का जानकारी दिये। हालांकि इस संबंध में परता पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह व भाजपा संडा मंडल के अध्यक्ष व झखरी गांव निवासी विजय सिंह ने मोबाइल फोन व प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया गया है कि बटाने नदी पर लिफ्ट इरिगेशन बनाने का कवायद तेज कर दी गई है। अब इनके दावे और संबंधित अधिकारियों द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करने से लिफ्ट इरिगेशन का निर्माण पर काले बादल मंडराने जैसा लग रहा है। तथा यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या फीर से एक बार सिंचाई चुनावी मुद्दा तो नहीं बन कर रह जायेगा।


