पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
4अगस्त (मंगलवार) को रोजगार और शिक्षा प्रणाली को लेकर पटना में मुख्यमंत्री को घेराव करने गए छात्रों पर वाटर कैनन का बौछार किया गया। प्रदर्शन 12 बजे गांधी मैदान से चलकर प्रदर्शन जैसे ही इंकम टैक्स चौराह पहुंचा तो पुलिस प्रदर्शन को आगे जाने से रोका। जिससे छात्र आक्रोशित हो गए और बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने का कोशिश करने


लगे। इस बीच पुलिस और छात्रों के बीच नोक झोंक शुरू हो गई। छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। अंत में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव मनोज कुमार से मिलकर अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एआईएसएफ, एनएसयूआई एवाईएफआई, आईसा,एस एफ आई, डीवाईएफआई, छात्र राजद,दी ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, भीम आर्मी से जुड़े हजारों छात -युवाओं ने मुख्यमंत्री का घेराव में शामिल थे। एस एफ आई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव व जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष भी मौजूद थे। एस एफ आई के राज्य सचिव व देवदत्त कुमार व अध्यक्ष कांति कुमारी ने मुख्यमंत्री का घेराव सफ़ल होने का दावा करते हुए कहे कि छात्रों के मांगों को अविलम्ब पुर्ती करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दिया गया है। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।