कुटुम्बा विधायक के खबर का हुआ असर, खैरा माईनर में सिंचाई विभाग नें छोड़ा पानी,विधायक के द्वारा लगाए गए आरोप दुर्भाग्यपूर्ण: अधीक्षण अभियंता

औरंगाबाद खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


कुटुम्बा विधायक ललन भुंईया नें प्रेस वार्ता कर खैरा माईनर में सिंचाई विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़े जानें से धान की रोपनी बाधित की बात रविवार को बतायी थी । खबर सुप्रभात के पोर्टल पर इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया । नतीजन सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों की कुंभकर्णी निंद्रा टुटी । दो दिन बाद ही (मंगलवार को) खैरा माईनर में पानीं छोड़ा गया । अब किसानों में खुशी की लहर

व्याप्त है। इसी बिच इंद्रदेव की कृपा भी हुई । वर्षा भी अच्छी हो गयी है। अगर ऐसी ही स्थिति बनीं रही तो धान की रोपनी खैरा माईनर से सिंचित गाँवों में शत प्रतिशत हो जायेगी । विधायक ललन भुंईया नें अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग पर मिडिया के सामनें यह भी आरोप लगाया था कि – मैं महादलित समाज से आता हूँ । इसलिए मेरा फोन भी अधीक्षण अभियंता नहीं उठाते और न तरजीह ही देते हैं । इसकी शिकायत सरकार से मैं करूँगा । विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों का अधीक्षण अभियंता दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहे की किसी भी तरह से पूर्वाग्रह विधायक के प्रति नहीं है। मैं 2023 से कार्य कर रहा हूं और सभी को सम्मान करता हूं, यदि कार्यों की व्यवस्ता के वजह से हो सकता है की काल रिसिव नहीं हुआ होगा।