औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित कथरुआ वार्ड नंबर 01 जो राष्ट्रीय राजमार्ग 19 किनारे अवस्थित है। आज़ दिन के उजाले में एक युवक से चैन छिनतई के घटना हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर गुहार लगाया है। चैन छिनतई की घटना सुबह में उस वक्त का बताया जा रहा है जब युवक मोरनींग वाक में था। बताते चलें कि पिछले माह जिला मुख्यालय के ही क्लब रोड़ में मोरनींग वाक पर निकली एक महिला से भी कान के बाली का छिनतई हुआ था। लगातार हो रहे छिनतई के घटना से शहर में भय और दहशत व्याप्त है तथा शहरवासियों को पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठ रहा है।

