पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में 26 जुलाई को छात्र -युवा आंदोलन के क्रम में गिरफ्तार आंदोलनकारियों को जेलों से मुक्त करने का आदेश गृह विभाग 27जूलाई को जारी किया गया था। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी आदेश का प्रति मिडिया को भी जारी

किया गया था। आदेश में उल्लेख है कि 26 जुलाई को संध्या छः बजे के पूर्व सभी दर्ज प्राथमिकी तथा दणडात्मक कारवाई वापस लिया जायेगा तथा इस संबंध में दर्ज परिवाद व कारण बताओ नोटिस भी वापस लिया जायेगा। लेकिन

संवाद लिखे जाने तक गृह विभाग का आदेश संबंधित जिलाधिकारियों को नहीं पहुंच सका है। फलस्वरूप जो लोग अभी जेल में बंद हैं उन्हें मुक्त नहीं किया गया है। अभी तक जिलाधिकारी को आदेश पत्र नहीं पहुंचने पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर गृह विभाग का आदेश जिलाधिकारी को नहीं प्राप्त होता है और आदेश को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।