बिहार में “सम्राट राज”, के विरुद्ध कॉकरोचों ने किया जंग का ऐलान, 14 छात्र -युवाओं का संगठन भी चरणबद्ध आंदोलन का किया घोषणा

आलोक कुमार के कलम से

बिहार में भाजपा सरकार का नेतृत्व करने वाले सम्राट चौधरी का पृष्टभूमि कभी भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से नहीं रही है, लेकिन आरएसएस के विचारों (राजनीति) को लागू करने में संघ के पुराने प्रचारकों से आगे निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद सम्राट

आलोक कुमार, संपादक सह निदेशक खबर सुप्रभात

चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुल्डोजर व एनकाउंटर नीति के तर्ज़ पर काम करना शुरू कर दिया है। बिहार में इन दिनों अतिक्रमण हटाने के नाम पर झुग्गी -झोपडियों को लगातार तोड़ा जा रहा है वहीं फेंक

एनकाउंटर, फर्जी मुकदमों तथा शासन -प्रशासन से सवाल पूछे जाने पर नाजायज़ गिरफ्तारी व नक्सली घोषित किया जा रहा है और सलाखों के पीछे ढकेला जा रहा है। हाल के हालही में छात्र -युवाओं के आंदोलन पर जिस तरह से सम्राट

सरकार के पुलिस कहर बरपाया और लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने के उद्देश्य से कहीं पैलेट गन तो कहीं राइफलों से तो कहीं AK47 से गोली चलाया और सैंकड़ों छात्र -युवाओं को गिरफ्तार कर सलाखों में भेजने का कार्य किया है इससे साफ़ जाहिर होता है कि बिहार में अब सम्राट सरकार के विरुद्ध छात्र -युवाओं में बढ़ते उबाल को रोक पाना अब किसी को बस के बात नहीं रह गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी कहा है कि बिहार के पटना अब बनेगा देश के दुसरा जंतर-मंतर और सम्राट चौधरी को इस्तीफा मांगा जायेगा, वहीं 27जुलाई को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (S.F.I.) के पटना स्थित जमाल रोड में राज्य कार्यालय में राज्य के 14 छात्र -युवा संगठनों ने मोर्चा बनाकर सम्राट चौधरी के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करने का  ऐलान किया है। तथा 4 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का घेराव करेगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि बिहार में सुशासन व कानून के राज के आड़ में अब लोकतांत्रिक मूल्यों तथा शिक्षा और रोजगार पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा और इसके लिए जिम्मेवार सम्राट सरकार को जाना होगा।