बिहार सरकार के गृह विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी, विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के विरुद्ध नहीं होगी दणडनात्मक कारवाई


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात


बिहार सरकार के गृह विभाग ने आखिरकार आज 27जुलाई (सोमवार) को प्रेस नोट जारी कर घोषणा किया कि 26 जुलाई को परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की मांगों को लेकर 26जुलाई को हुए आन्दोलन के क्रम में शाम छः बजे से पहले तक बिहार राज्य के किसी भी हिस्से में हुए दणडात्मक कारवाई नहीं करेगी।प्रेस नोट में उल्लेख है कि इस मामले में दर्ज प्राथमिकी,परिवाद अथवा कारण बताओ नोटिस को वापस लेने के लिए विधिक प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जायेगी। तथा सभी गिरफ्तार एवं निरोधीत लोगों को अविलम्ब मुक्त किया जायेगा।