अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड के बलिया और सुही पैक्स के संशोधित तिथि के घोषणा होते ही चुनावी पारा चढ़ गया है। चुनाव में संभावित उम्मीदवार विजय पताका फहराने के लिए अपना अपना रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। जन-संपर्क और प्रचार प्रसार में तेजी आने का भी जानकारी प्राप्त हो रही है वहीं मतदाता अभी चुप्पी साधे हुए हैं। नाम नहीं छापने के शर्तों पर कुछ मतदाताओं ने बताया कि इस बार हम लोग सजग हैं और वोट को बर्बाद नहीं करेंगे। संशोधित राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी की गई संशोधित तिथि के अनुसार 27जुलाई को संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और नामांकन प्रारंभ होगा। तथा 11अगस्त को मतदान सुबह सात बजे से साढ़े चार बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना भी होगा।
