औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
गोह प्रखंड के बहुरिया वर्मा गांव में गड्ढे में भरे पानी में डुबने से एक वृद्ध महिला तथा एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बेनी देबी पति विजय पासवान तथा बच्चे की पहचान डेढ़ वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रियांशु बेनी देबी के नाती था। मृत महिला के पति विजय पासवान दुसरे प्रदेश में काम करते हैं। घटना के बाद शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी है।
