गौवंश भारतीय संस्कृति की विरासत एवं वर्तमान में स्वरोजगार सृजन कर्त्ता है : त्रिलोकी नाथ बागी

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


विश्व हिन्दू परिषद् गौ रक्षा के केन्द्रिय अधिकारी त्रिलोकी नाथ बागी का भव्य स्वागत एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई एवं कटाई केन्द्र क्षत्रपति शिवाजी चौक खिरियावाँ मोड़ मदनपुर के सभा कक्ष में किया गया । केन्द्र की प्रशिक्षिका रानी कुमारी नें अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया तथा कार्यालय प्रभारी बहन रेणु कुमारी नें एकल

अभियान गीत से कार्यशाला का उद्घाटन किया । उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थियों को अपनें संवोधन में मुख्य अतिथि त्रिलोकी नाथ वागी नें कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति की विरासत एवं वर्तमान में स्वरोजगार सृजन कर्ता है ।एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की बहनें सिलाई के साथ -साथ गौपालन करें एवं गाय से संबंधित प्रोडक्ट तैयार करना सिखकर जीवन को खुशहाल बना सकती हैं। एक देगी गाय का दुध जहाँ 50 रुपये लीटर बिकता है तो वहीं गौमूत्र 100 से 200 रुपये लीटर | गाय का घी, गोबर एवं मूत्र से कई प्रोडक्टस तैयार किये जा रहे हैं। गाय के गोबर से दिया, मोमेंटो, चीप, राखी तैयार किये जा रहे हैं तो वहीं गौमूत्र से गोनाईल, साबुन, कीट नाशक तैयार हो रहे हैं। रासायनिक उर्वरक से घरती एवं मानव दोनों बिमार हो रहे हैं। जैविक खाद से खेती करनें से उपज भी अधिक होती है तथा धरती एवं मानव दोनों ही स्वस्थ्य रहते हैं। उन्होनें आगे कहा कि शीघ्र ही मदनपुर में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें एकल से जुड़ी सभी बहनों को गाय आधारित प्रोड्क्ट बनानें का हुनर सिखाया जायेगा । तो वहीं एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन मदनपुर के प्रधान संरक्षक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें धन्यवाद ज्ञापण करते हुए कहा कि इस केन्द्र में त्रिलोकी नाथ बागी जी का आगमन होना, परम सौभाग्य की बात है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि एकल की बहनें गौवंश आधारित प्रोडक्ट्स निर्माण का तकनीक सिखकर स्वावलंबी बनेंगी । कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संरक्षक सुनील कुमार सिंह नें किया । मौके पर कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के समन्वयक मंजीष कुमार, एकल संच के सचिव सुभाष कुमार चौरसिया, विहिप के प्रखंड सचिव कृष्णा रजक के अलावे दर्जनों महिला सिलाई प्रशिक्षणार्थियों नें भाग लिया।