अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
देव -अम्बा पथ पर नरहर अम्बा के पास एक टेम्पो में टोटो जोरदार टक्कर मार दी जिससे अम्बा थाना क्षेत्र के ही गउरा निवासी शिवनंदन मेहता के पुत्री कलावती कुमारी (14) गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को बेहतर इलाज के लिए कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां

चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना बृहस्पतिवार को बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार कलावती अपने घर गउरा से अम्बा पढ़ने जा रही थी कि दुर्घटना का शिकार हो गई।

