अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद वरीय अधिवक्ता तेतर राम के निधन पर एक शोक सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और संचालन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सर्वप्रथम उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाल कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, वरीय अधिवक्ता तेतर राम पूर्व में एपीपी भी थे, शांतिप्रिय ,माले विचारधारा समर्थक और गरीबों के हितैषी थे,इस अवसर पर उपस्थित थे लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, बागेश्वरी प्रसाद,सियाराम पांडेय,क्षीतिज रंजन, नागेन्द्र सिंह,रामनरेश प्रसाद,परवेज अख्तर,सीडी पासवान, मधेश्वर पासवान, दिलीप कुमार सिंह,अनील कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सिद्धार्थ, प्रमोद कुमार सिंह, श्रीनाथ सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे शोक सभा के बाद सारे अधिवक्तागण अपने आप को न्यायिक कार्य से विरत रखा, जिससे न्यायिक कार्य ठप रहा।

