नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले में नियमित गैस आपूर्ति नहीं होने से संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा शिकायतों का तांता लगने की फेहरिस्त बड़ी लंबी है। इसके बाद भी इस गैस एजेंसी होल्डर व जिला प्रशासन के कानों पर जू तक नहीं रेंग रहा है। जिले में आज धड़ल्ले से गैस एजेंसी होल्डर द्वारा गैस की घोर कृत्रिम कालाबजारी बेरोकटोक जारी है। इंडेन (अनार गैस एजेंसी) ने पिछले चार माह से उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति बंद कर मानो लापता हो गया है। इसके चलते सैकड़ों लाभार्थी उपभोक्ता तो सरकारी सुविधाओं से पूर्णतः बंचित हो चुके हैं। इसका जीता जागता एक प्रत्यक्ष प्रमाण निम्न है, हालांकि ऐसे अनगिनत सच उदाहरण तो भरे पड़े हैं। विदित हो कि जिले के अंतर्गत नगर के होमियोपैथी के एक मशहूर डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद पिता स्व. शिवनंदन प्रसाद,माल गोदाम पोस्टमार्टम रोड, नवादा को मार्च माह के बाद से ही गैस आपूर्ति बंद कर दी गई है। यह गैस एजेंसी बंद प्रायः रहता है। कुछ दबंग लोगों को दूसरे गैस एजेंसी से संपर्क करके गैस की आपूर्ति इसलिए करने को वो मजबूर रहता है ,ताकि यहां कोइ भी अप्रिय हंगामा अथवा भगदड़ या कोहराम न मच पाए। भ्रष्ट व घोटालेबाज गैस एजेंसी होल्डर एवं कमीशनखोर नौकरशाह की गठजोड़ से यह अमानवीय नग्न कुकृत्य धड़ल्ले से बेरोकटोक फलते-फूलते अवैध कमाई के चक्कर में जारी है। इंडेन,अनार गैस एजेंसी के होल्डर के गैरजिम्मेदाराना और गैरकानूनी तरीके व बदसलूली की क्रूरता से सारे उपभोक्तागण त्राहिमाम और नाकोंदम होकर घुटन की सांस लेने को मुंहवाये खड़ी हैं। सभी ऊहापोह में हैं।
इसी गैस एजेंसी के उपभोक्ता डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद पिता स्व. शिवनंदन प्रसाद, माल गोदाम पोस्टमार्टम रोड नवादा के एक स्थाई निवासी ने तो अजीज होकर आज ही एक लिखित आवेदन पत्र समर्पित कर * इंडेन (अनार गैस एजेंसी) द्वारा गैस आपूर्ति बंद कर किये गए कृत्रिम उत्पन्न संकट से स्थाई निदान के लिए नवादा जिला पदाधिकारी,को प्रेषित किया हैं। प्रेषित किए गए आवेदन पत्र में कहा गया कि इधर चार माह से गैस की आपूर्ति गैस एजेंसी द्वारा नहीं की जा रही है। इसके कारण अनेकों घरों में हड़िया उपास हैं। खाना पीना भी दुश्वार हो गया है।एजेंसी में कार्यरत कुछ कर्मचारी से संपर्क करने पर पता चला कि अनार गैस एजेंसी ही बंद हो चुका है। अगर वास्तव में यह गैस एजेंसी बंद नहीं है तो फिर चार माह से गैस आपूर्ति आखिर किस कारण से बंद है ? यह एक यक्ष प्रश्न सबों के आंखों में तैर रहा है, जिसका सटीक जबाव आज नहीं तो कल देना ही पड़ेगा।इंडेन अनार गैस एजेंसी होल्डर के इस क्रूर कायराना अनैतिक गैर उसूली व गैर कानूनी बदसलूकियों और नापाक हरकतों से सैकड़ों उपभोक्ताओं को गैस के लिए दर – दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।घठियाल रातदिन गैस के लिए बदहवास हैं। डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद ने जिला पदाधिकारी से इस संदर्भ में ठोस न्यायसंगत शीघ्र सार्थक कदम उठाने,उचित मार्ग दर्शन के साथ ही नियमित रूप से उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से होता रहे ताकि किसी को कोई कृत्रिम परेशानी भविष्य में कभी भी ना हो। अगर इस गैस एजेंसी से गैस की आपूर्ति कर पाना संभव नहीं है तो फिर दूसरे गैस एजेंसी से टैक कर नियमित रूप से गैस आपूर्ति की जाए।इन्होंने जिला पदाधिकारी को गैस आपूर्ति प्रमाण पत्र के साथ रिफिल आदेश क्रमांक भी इस आवेदन पत्र में सलंग्न कर दिया हैं।


