औरंगाबाद : अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली में एनएच 139 पर तेज रफ्तार से आ रही कार के चपेट में आने से तीन लोगों को गंभीर रुप से घायल होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गंभीर रुप से घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने मनीष कुमार (8)को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया। एमएमसीएच जाने के क्रम में मनीष के मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल रोहित कुमार (10) तथा रामेश्वर साव के रूप में पहचान हुई है। घटना वृहस्पतिवार को शाम में घटित हुई है।मौत के ख़बर शुक्रवार को जैसे ही मीली की अचानक आक्रोशित लोगों ने एनएच 239 जाम कर रोष ब्यक्त किया। स्थानीय प्रशासन सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया तथा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


