स्वावलंबन ,स्वरोजगार तथा संस्कार निर्माण का विश्वविद्यालय है एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन : जितेंद्र


मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट

मदनपुर खिरिआवां मोड़ के छत्रपति शिवाजी नगर में स्थित एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के डब्ल्यूईसी केंद्र में स्वावलंबित भारत पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगत अतिथियों को केंद्र की ट्रेनर रानी कुमारी ने श्रीतिलक लगाकर स्वागत किया। तथा एकल अभियान मदनपुर संच की ओर से अध्यक्ष सुबोध कुमार , सुनील कुमार सिंह तथा मंजिश कुमार के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट करके अभिनंदन किया गया। आचार्य बहन रेणु जी एवं बहन सरस्वती शर्मा ने एकल संकल्प गीत के साथ कार्यशाला का शुभारंभ कराया। मदनपुर फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में विश्व हिंदू परिषद् के प्रखंड मंत्री कृष्ण रजक, एकल ग्राम उत्थान फाउंडेशन के क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर (बिहार झारखंड )आशुतोष कुमार, बिहार प्रदेश के कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश जी , दुर्गेश जी, प्रबंधक, देव रोड, एकल विद्यालय मदनपुर संच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह,अध्यक्ष सुबोध कुमार, सचिव अमित चौरसिया के अलावा कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के कोऑर्डिनेटर मंजिश कुमार, डब्ल्यूईसी केंद्र के प्रभारी रेणु देवी , ऑर्डिनेटर रोहित कुमार, ट्रेनर रानी कुमारी सहित फाउंडेशन के सचिव मिथिलेश कुमार के अलावा मदनपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई प्रशिक्षणार्थी बहने उपस्थित थी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने कहा कि एकल अभियान विद्यालय से शुरुआत करने वाला एकल अभियान ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में कई योजनाओं को चला रहा है। जिनमें ग्राम उत्थान योजना, आरोग्य योजना, ग्राम स्वरोजगार योजना, श्री हरि कथा प्रसार योजना,
तथा जनोपयोगी अनेकों योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। पिछले 8 वर्ष से ग्रामोत्थान फाउंडेशन सतत विकास के क्षेत्र में कई बदलाव लाए हैं। जो हमारे व्यक्ति के समग्र विकास के लिए मुख्य स्तंभ साबित हो रहा है। बिहार प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश कुमार ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि भौतिक उत्थान के साथ-साथ राष्ट्रीय चिंतन ही भारत को परम वैभव तक ले जा सकता है। जितेंद्र सिंह परमार ने स्वरोजगार , स्वाबलंबन के साथ-साथ संस्कार निर्माण के लिए एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन को विश्वविद्यालय बताया। इन्होंने कहा सबल भारत ,संपन्न भारत ,सुदृढ़ भारत तथा स्वाभिमानी भारत की आधारशिला हमारी मातृभूमि की आध्यात्मिक ऊर्जा है। इसे छोड़कर विश्व विजय करने वाला भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र में सिर्फ आर्थिक उन्नति के मार्ग अवश्य बताए जाते हैं। किंतु आर्थिक सुदृढ़ता के साथ-साथ संस्कार और चरित्र निर्माण के सूत्र सिद्धांत की व्याख्या तो सिर्फ एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र में ही किए जाते हैं। और यहीं से भारत के विश्व विजय होने का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश कुमार ने किया।तथा समारोप रामचरितमानस की चौपाई गायन के साथ किया गया।