भगवान भरोसे धान के बुआई कर रहे किसान

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला मदनपुर प्रखंड के सोनडीह गांव मे जिले में हल्का मानसून की शुरुआत होते ही लड्डू सिंह के द्वारा लगभग पच्चीस बिगहा में बुधवार को धान रोपनी कार्य की शुरुआत की गई। समाजसेवी लड्डू सिंह ने बताया कि बोरिंग के सहारे ऊपर वाले के भरोसा करके हमारे खेत में रोपनी के द्वारा धान की रोपनी करवा रहे है क्योंकि इसी खेती से हमारा पूरा परिवार के लिए पूरे साल का अनाज होता है आगे उन्होंने कहां की नहर नहीं होने के कारण हम सभी किसानों को खेती करने में बहुत परेशानी की सामना करना पड़ता है ।लेकिन बिहार सरकार को हमारे क्षेत्र में सिंचाई के लिए कोई ध्यान नहीं है,मैं सरकार से मांग करना चाहता हूं कि सही समर्थन मुल्य पर धान की खरीदारी की जाए,ताकि किसान को अपनी लागत भी मिल सके और अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर सके।