नल-जल से पेयजल आपूर्ति बाधित, बीपीआरो ने लिया संज्ञान


अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के वार्ड नंबर 4 में नल-जल योजना से ठप पेयजल आपुर्ती से ग्रामीणों को परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी कुटुम्बा ने बताये की पेयजल आपूर्ति क्यों बाधित है इसकी जानकारी लेकर अविलम्ब पेयजल आपूर्ति बहाल कराया जायेगा। यदि मीटर रिचार्ज नहीं होगा तो अविलम्ब रिचार्ज कराया जायेगा।