आद्रा नक्षत्र समाप्त हो रहा लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसान चिंतित, कोयल नहर भी दे रहा किसानों को धोखा

अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आद्रा नक्षत्र समाप्त होने के कगार पर है। जानकार बताते हैं कि सोमवार को आद्रा नक्षत्र का विदाई हो जायेगा। रोहिणी नक्षत्र और आद्रा नक्षत्र में किसान धान के बीचडे बुनते हैं। लेकिन पर्याप्त मात्रा में वर्षा नहीं होने और दक्षिण बिहार के किसानों को लाइफ लाईन उतर नहर में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है जिससे नहर सुखा व बिरान पड़ा हुआ है।

सुखा पड़ा कोयल नहर परियोजना

फलस्वरूप किसान किसी तरह बोरींग का सहारा लेकर धान के बीचडे तो बुन चुके हैं लेकिन मौसम के बेरुखी और उत्तर कोयल से अभी तक पानी नहीं पहुंचना किसानों को चिंता बढ़ा दी है। किसान किसी तरह बोरींग से धान के बीचडे तो बुन लिए है लेकिन उसे बचा पाना मुश्किल होता जा रहा है। खेतों में दरार देख किसान हाथ पर हाथ रख कर बेवस व लचार बनें हुए हैं। साधन संपन्न किसान तो बीचडे बचाने में कुछ हद तक कामयाब हो सकते हैं लेकिन गरीब व असहाय लोग अपने बीचडे को बचाने मे कितना सफल होंगे यह तो भविष्य के गर्भ में है। जो किसान यदि बोरींग के सहारे बीचडे बचा भी लेंगे तो धान के रोपनी के लिए भी काफी मस्क़त और संघर्ष करना पड़ेगा फिर भी धान के फ़सल बचा पायेंगे कि नहीं यह भी एक सोचनीय विषय बनते जा रहा है।