हसपुरा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
आगामी 15 जूलाई को पटना में होने वाले विधानसभा का घेराव को सफल बनाने के तैयारी में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा ) ने हसपुरा में अपने जनसंगठनों के साथ रामशरण यादव पुस्तकालय में आयोजित किया। बैठक के अध्यक्षता किसान नेता राम-लखन सिंह ने किया।बैठक में विधानसभा घेराव के तैयारी के रिपोर्ट भाकपा अंचल मंत्री चंद्रशेखर सिंह किये तथा अधिक से अधिक संख्या में पटना में होने वाले विधानसभा घेराव में चलने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव,प्रमुख विजय, रामदेव राजवंशी, रंजीत राम, अनजानों देबी, महेन्द्र पासवान, राजमणि देबी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।


