प्रशांत किशोर एनडीए को देंगे चुनौती, मुख्यमंत्री मिले नीतीश से


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


पटना के बांकी पुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक व सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनाव लडेंगे। इस आशय से संबंधित आज पटना में जनसुराज पार्टी के कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता आयोजित कर उक्त जानकारी दी गई। प्रशांत को चुनाव लडने की घोषणा होते ही एनडीए में खलबली मच गई और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आनन फानन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास 7, सर्कुलर रोड पहुंचे और मुलाकात किये। सूत्रों के हवाले से केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह भी नीतीश कुमार के आवास पर मौजूद थे। बताते चलें कि बांकी पुर विधानसभा सीट भाजपा का परम्परागत सीट रहा है और लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद यह सीट रिक्त हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा को अपना परम्परागत सीट बचाने के लिए चुनौती है वहीं सम्राट सरकार का अग्णि परीक्षा भी है। इसके पूर्व भोजपुर से विधानपार्षद का चुनाव सम्राट सरकार के ही समय में हुआ और चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। यदि इस बार उप चुनाव भाजपा हार जाती है तो सम्राट सरकार के लिए एक राजनैतिक संकट के रूप में देखा जायेगा। एनडीए जहां बांकी पुर सीट को प्रतिष्ठा के रूप में देख रही है वहीं विपक्ष भाजपा के परम्परागत सीट पर भाजपा को पटखनी देने के कवायद में जुटी हुई है। कांग्रेस ने कहा है कि यदि विपक्ष प्रशांत किशोर को समर्थन करेगा तो भोजपुर से विधानपार्षद चुनाव परिणाम को बांकी पुर में दुहराया जा सकता है। वैसे भी एनकाउंटर व बुल्डोजर राज से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और चुनाव प्रभावित होने का आशंका ब्यक्त किया जा रहा है।