सड़क दुर्धटना में बाईक सवार की हुई मौत

मदनपुर (औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग सं.139 पर दिन के दो बजे के करीब एक बाईक सवार को औरंगाबाद की ओर जाती हुई ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । नतीजन बाईक ट्रेलर में बुरी तरह फँस गया । बाईक चालक सुरेश पाठक ( 65 वर्ष ) मुल निवासी लौवाबार सिकरिया, थाना नवीनगर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी । मृतक सुरेश पाठक अपनें ससुराल मदनपुर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गाँव में ही रहते थे तथा मदनपुर संघत पर पूजा – पाठ सामग्री का दुकान चलाया करते थें। आज किसी काम से खुद मोटर बाईक चलाकर औरंगाबाद जा रहे थें कि शिवरांज के समीप पिछे से जाती हुई ट्रेलर सं. N L 0 1 / AJ 5001 नें जोर दार टक्कर मार दी । बाईक गाडी एवं सवार ट्रेलर में बुरी तरह फँस गये । सूचना मिलनें पर मदनपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को काफी मशक्कत के बाद निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजी एवं घटना के कारक ट्रेलर तथा बाईक को जप्त कर लिया । ट्रेलर चालक एवं खलासी मौके से फरार हो गये। इधर जैसे ही घटना की सूचना पूर्णाडीह गाँव में पहुँची पुरे गाँव में मातम छा गया । परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।