सिंचाई विभाग ने उठाया हाथ, विधायक देंगे मुख्यमंत्री को मांग पत्र


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत शमशेर नगर, केरा व सिपहां सोन नहर पुल पर अंग्रेज के जमाने में बने पुल इन दिनों जर्जर होकर छती ग्रस्त हो रहा है। कभी भी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में स्थानीय विधायक प्रकाश चन्द्रा के अनुसार सिंचाई विभाग ने पुल का मरम्मत

प्रकाश चन्द्रा, विधायक ओबरा (औरंगाबाद )

कराने अथवा नया पुल का निर्माण कराने से हाथ खड़ा कर दिया है। सिंचाई विभाग ने किसी अन्य विभाग से कार्य कराने का नसिहत विधायक जी को दे डाला। इस संबंध में विधायक प्रकाश चन्द्रा ने खबर सुप्रभात से बातचीत के क्रम में बताये की यह कार्य अब RWD से कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 09 जूलाई को औरंगाबाद में मुख्यमंत्री को आगमन पर उक्त तीनों पुल के अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा तथा पुल का निर्माण अथवा मरम्मत कराने के लिए मांग किया जायेगा।