पूर्व सांसद रमेश बाबू की 107 वीं जयंती मनाई गई

औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

रमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट औरगाबाद द्वारा पूर्व सांसद सह वरीय अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह की 107 वीं जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन ने किया और संचालन ट्रस्ट के संयुक्त सचिव अरूण कुमार सिंह ने किया, सर्वप्रथम
रमेश प्रसाद सिंह के रमेश चौक औरंगाबाद अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए रेडक्रास के चेयरमैन ने रमेश बाबू को बहुमुखी प्रतिभा के धनी बताते हुए उनके प्रतिमा स्थल के और सौंदर्यीकरण करने की बात कही, नगरपरिषद चैयरमेन उदय प्रसाद गुप्ता ने पूर्व सांसद रमेश बाबू के जीवनी का प्रचार प्रसार कराने की जरूरत की बात कही, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि वरीय अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह गरीब मुवक्किलों में बहुत प्रिय थे और युवा अधिवक्ताओं को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए, प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद में शिक्षा के लौ जलाने वाले रमेश प्रसाद सिंह बहुत सारे स्कूल के सदस्य थे शिक्षा जगत औरंगाबाद में अतुलनीय योगदान रहा है, कन्हैयालाल जैन ने बताया कि इस संस्था के सचिव प्रमोद कुमार सिंह के इस वर्ष निधन
हम सभी मर्महात है प्रमोद कुमार सिंह के रिक्त स्थान पर साकेत कुमार को ट्रस्ट के सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया जाता है, उन्होंने यह भी घोषणा किया कि ट्रस्ट औरंगाबाद में गौमाता को चारा खिलाने के लिए एग्गारह हज़ार रुपए देने का घोषणा करता है, नवनियुक्त सचिव साकेत कुमार ने कहा कि हमारी संस्था पूर्व के भांति आगे भी समाजसेवा जारी रखेगी, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि आज रमेश चौक को काफी सजाया गया था बहुआरा बारूण के नाम रोशन करने वाले वरीय अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह का नाम लेकर युवा अधिवक्ता गौरवान्वित महसूस करते हैं,महाबीर जैन ने कहा कि औरंगाबाद के हदयस्थली रमेश चौक जिलेवासियों को प्रेरणा स्रोत बना रहेगा,इस अवसर पर उपस्थित थे
विशाल जैन, अमित कुमार चम्पक, शिवनारायण सिंह, गुप्तेश्वर सिंह,मदन प्रसाद,जय किशोर सिंह,प्रो अशोक कुमार सिंह,कुंदन कुमार माथुर,प्रो विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पिंटू, रामजी प्रसाद,प्रो रविन्द्र सिन्हा, मिथलेश कुमार,विपीन सिन्हा, विजय प्रसाद, ज्ञानेश्वर सिंह
, जितेन्द्र कुमार, विजय प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे