नवादा में भाई का दुश्मन भाई, बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला, नली निर्माण के विवाद में खूनी संघर्ष में गई अखिलेश की जान

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के नेमदरगंज थाना क्षेत्र के फरहा पंचायत के राजादेवर गांव में घरेलू विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर आपसी रिश्ते को ही झकझोंर कर जबर्दस्त शर्मशार कर दिया है। उक्त घटना मंगलवार को तकरीबन डेढ़ बजे अपराह्न में नेमदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजादेवर गांव की है। मृतक जयनंदन

शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश ठाकुर राजादेवर गांव के एक युवक गरीब निवासी थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित हत्यारे बड़े भाई सुधीर शर्मा को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से हमला किए गए चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।घटना के समय घर के अंदर आपस में भी दोनों भाइयों एवं महिलाओं के बीच में बड़ा तीखे विवाद चल रहा था। इसी दौरान बड़े भाई सुधीर शर्मा ने बाजार से चाकू लेकर आया और अपने ही छोटे सगे भाई अखिलेश के पेट में चाकू घोंप दिया। बेहोशी की हालत में अखिलेश ठाकुर को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल नवादा लाया गया। ईलाज शुरू करने के पहले ही डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। विवित हो कि अखिलेश ठाकुर बहुत गरीब व्यक्ति था। रोज ही कुंआ खोद कर पानी पीने वाले मेहनतकश एक ईमानदार इंसान था। अखिलेश अपने बाईक पर गांव-शहर में घूम घूमकर द्वार – द्वार पर जाकर चने की सत्तू को बेचता था। रजौली अनुमंडल के एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद में हत्या के मामले सामने आई हैं। हत्यारे बड़े भाई को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने हिरासत में ले लिया गया है।फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पुलिस विधि सम्मत कारवाई तत्परता से कर रही है। यह कैसी विडंबना है और समाज किस बर्बादी के मुकाम व मुहाने पर खड़े हैं कि जहां मामूली सी नाली निर्माण के लिए घरेलू पारिवारिक विवाद में बेकसूर छोटे भाई को अपने ही सगे बड़े भाई ने चाकू घोंपकर निर्ममता व हृदयहीनता से सदा-सदा के लिए मौत के मुंह में ढकेल कर दुनिया से विदा कर दिया।ऐसे क्रूरतापूर्ण अमानवीय घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाय वो बहुत कम ही होगी।