बारुण पुलिस का बड़ा कारवाई: शराब कारोबारियों द्वारा जानलेवा हमला में एक आरोपी गिरफतार


संवाद सूत्र बारुण ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के ग्राम गोठौली निवासी व शराब कारोबारी नवल किशोर सिंह व रौशन कुमार सिंह द्वारा 27 जून को गोठौली निवासी किसान सिद्धेश्वर सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोपी के विरुद्ध बारुण पुलिस द्वारा बड़ा कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29जून (सोमवार) को सूचना मिली थी कि एक आरोपी रौशन कुमार सिंह घर पर आया हुआ है। पुलिस को जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गई और उसी वक्त घेराबंदी कर छापेमारी किया जिसमें रौशन कुमार सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक को बारुन थाना लाया गया है जहां से आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया किया जा रहा है।