नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
जिले के थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 27 जून को घटी है और 28 जून को स्थानीय थाना में तीन युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले का जांच में जुट गई है तथा घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी सक्रिय है। जानकारी के अनुसार दो आरोपितों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।थाली थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार पूर्व में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच मार पीट भी हुई थी। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज है। थानाध्यक्ष के अनुसार जांच में जमीनी विवाद के मामले को भी शामिल किया गया है। मामला चाहे जो भी हो लेकिन घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं सुशासन और कानून के राज का असलियत उजागर हो रहा है।आये दिन प्रदेश में हो रहे संज्ञेय अपराध के घटनाओं ने आम अवाम को निंद उड़ा दी है तथा महज दो माह में ही सम्राट सरकार और इनके ब्यवस्था पर चहुंओर सवाल खड़ा होने लगा है। यहां तक कि इनके दलों में भी सम्राट सरकार और इनके पुलिसिया कार्य शैली पर उंगली उठने लगा है।