अंग्रेज के जमाने का बना पुल छती ग्रस्त, दे रहा बड़े हादसा का निमंत्रण, विधायक व सांसद के उदासीनता से असंतोष


दाउदनगर संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत शमशेर नगर पटना कैनाल (नहर ) पर बने अंग्रेज के जमाने का पुल ध्वस्त होने लगा है। एक छोर पुरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ध्वस्त पुल से आए दिन सैंकड़ों छोटे बड़े वाहनों का परिचालन होता है। छती ग्रस्त होते पुल से वाहनों का परिचालन बड़ा दुर्घटना का निमंत्रण दे रहा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा पुल का मरम्मत कराने अथवा नया पुल का निर्माण कराने के प्रति कोई रूचि नहीं दिखाई दे रहा है। अधिकारी के साथ साथ क्षेत्र के सांसद और विधायक भी अनभिज्ञ हैं या फिर कोई दिलचस्पी नहीं देखा रहे हैं। उन्हें तो सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतने तक ही जनता जनार्दन से मतलब रहा और चुनाव जीतने के बाद जनता जाए भांड में कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। बताते चलें कि शमशेर नगर बस स्टैंड से हिछन बिगहा तथा मोहम्मद पुर मेवा बिगहा के लिए मुख्य पथ इसी पुल से पार करते हुए याता यात होता है। लेकिन स्थानीय अधिकारी तथा सांसद और विधायक के उदासीनता से लोगों में असंतोष व्याप्त है। शमशेर नगर निवासी व समाजिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार ने बताया कि पुल के आस पास दलित एवं पिछड़ा वर्ग के लोग निवास करते हैं और भाकपा (माले) का गढ़ रहा है। सांसद राजा राम सिंह और भाकपा माले का मजबूत जनाधार रहा है और भाकपा (माले) यहां से बड़े बड़े आंदोलनों का संखनाद करते रहा है। लेकिन जब वे इसी जनाधार के बदौलत विधायक बने लेकिन विधायक बनने के बाद वे इन समर्थकों के आशा और उम्मीद पर पुरी तरह से पानी फेर दिये थे। फीर भी इस बार लोकसभा चुनाव में यही जनता सभी गीलवा शिकायत भूलकर पुनः राजाराम सिंह को वोट दिया और वे संसद तक का सफ़र तय किये। लेकिन सांसद बनने के बाद राजाराम सिंह एक बार फिर अपने पुराने जनाधार वाले जगह को टाटा बाय बाय कर रहे हैं।इसी तरह स्थानीय विधायक प्रकाश चन्द्रा भी इस बार यहां के मतदाताओं को विकास का सपना देखा कर वोट लेने में सफल रहे और पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। लोगों में नये उम्मीद और विश्वास था कि प्रकाश चन्द्रा औरों से अलग पहचान बनायेंगे तथा क्षेत्र में विकास के नया कहानी लिखेंगे। लेकिन चुनाव बाद प्रकाश चन्द्रा भी आम लोगों से विमुख होने लगे हैं और लोगों के उम्मीद और विश्वास पर पानी फीरने लगा है।