राजगीर में दलित युवकों की हत्या का पीयूसीएल ने किया जांच, नवादा के भी घटना का किया अध्ययन


नवादा खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार में आये दिन हो रहे अपराधिक कुकृत्य और इसे रोक पाने में पूर्णतः असफल होते बिहार सरकार व स्थानीय प्रशासन के प्रति पीयूसीएल (मानवाधिकार संगठन) ने गंभीर चिंता व्यक्त किया है। साथ ही नालंदा जिले के राजगीर स्थित झुनझुवा बाबा मंदिर जहां दो दलित युवकों श्रवण पासवान और पिंटू पासवान को कथित साधू द्वारा पीट पीट कर हत्या

मामले का जांच किया। जांच के क्रम में पीड़ित परिजनों से मिलकर अहम जानकारी प्राप्त की उसके बाद घटनास्थल का भी दौरा किया तथा मंदिर में मौजूद साधू से भी मिल कर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके पर मौजूद साधू कुछ भी बताने से परहेज़ किये। जांच दल ने नवादा जिले के नारदीगंज में एक युवक दीपू लाल के हत्या मामले का भी जांच किया।जांच दल में पुष्प राज,फादर जोश, दिनेश अकेला,जाहीद अंसारी, प्रोफेसर विप्लव शामिल थे। जांच दल के सदस्यों ने बताया कि घटना की जांच वृहस्पतिवार को किया गया है। सदस्यों ने बताया कि जांच रिपोर्ट कमिटी के समक्ष रखा जायेगा और एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जायेगा तथा सरकार व प्रशासन को भी रिपोर्ट सौंपा जाएगा।