व्यवहार न्यायालय में नशा के विरुद्ध शपथ लिया गया

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मादक पदार्थो के सेवन, नशीली दवाओं का दुरूपयोग एवं अवैध व्यापार के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार अन्तर्गत आज कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रमो में बभंडी स्थित बच्चों के सुरक्षित स्थान में उप मुख्य बचाव अधिवक्ता अभिनन्दन कुमार, पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही और सहायक बचाव अधिवक्ता चन्दन कुमार मिश्रा एवं अर्ध विधिक स्वयं सेवक सुशील कुमार ने भाग लिया। वहीं मंडल कारा औरंगाबाद में उप मुख्य बचाव अधिवक्ता मुकेश कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया। उक्त अवसर वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत का खतरा विश्व के साथ-साथ भारत के युवाओं में तेजी से फैल रहा है इस दिवस का उदेश्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नशीली दवाओं से मुक्ति पाना है तथा समाज को इसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में एचआईवी और हेपेटाइटिस रोकथाम एवं मादक पदार्थो एवं नशीली दवाओं के उपयोग के विकारों, उपलब्ध उपचारों और शीघ्र हस्तक्षेप और सहायता के महत्व के बारे विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगो को दिया ।इसके साथ साथ मादक पदार्थो एवं नशीली दवाओं के उपयोग और व्यसन को रोकने के लिए युवाओं और समुदाय को सशक्त बनाने पर इस शपथ कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया ।