एकल विद्यालय दक्षिण बिहार संभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बी.एड. कॉलेज देव मोड़ में एकल विद्यालय दक्षिण बिहार संभाग का प्रशिक्षण कार्यशाला आज गुरुवार को सम्पन्न हो गया । यह कार्यशाला अगामी 23 जुन से संचालित किया जा रहा था । कार्यशाला समाप्ति के पश्चात भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पांजली एवं दीप प्रज्ज्वलित विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया

गया । तत्पश्चात् एक भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर अग्रज सुनील कुमार सिंह थें। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हित चिंतक सह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय बिचार मंच नई दिल्ली के केंद्रीय संरक्षक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘, बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य अभय सिंह, भाजपा के वरिष्ट नेता विनय कुमार सिंह, आर.एस.एस. के द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित सह गयाजी जिला पश्चिमी के भाजपा प्रवक्ता अजीत मिश्रा जी थें। अपनें संवोधन में पूर्वसांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह नें कहा कि राष्ट्र निर्माण में एकल विद्यालय के आचार्यों का योगदान काफी सराहनीय रहा है, जो आज दिख रहा है।
तो वहीं जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ उर्फ भैया जी नें उपस्थिति को अपनें संवोधन में कहा – एकल अभियान राष्ट्र निर्माण एवं चिंतन के साथ – साथ बच्चों में शील, संस्कार की शिक्षा देता है। हम विवेकानंद के नूतन भारत का सपना को साकार करनें में लगे हैं। एक नरेन्द्र शिकागों के धर्म सभा में भारत का मान बढ़ाया था, तो दुसरा नरेन्द्र 2014 से भारत को विश्व गुरु बनानें में लगा है। भारत की वर्तमान मैकाले पद्धति की शिक्षा व्यवस्था नें बड़ी तरक्की कर ली है, तो क्या दुबारा छत्रपति शिवाजी, महारानी जानकी, शंभा जी महाराज, महाराणा प्रताप पैदा कर सकी है। ऐसे महान विभूतियों को एकल विद्यालय के प्रयोगशाला में ही तरासकर, तपाकर एक कुशल शिल्पकार की भाँति हमारे आचार्य ही गढ़ते हैं। वर्तमान समय में जो देश का वायुमंड़ल दिख रहा है, वह एकल विद्यालय के आचार्यों की तपस्या का ही तो फलाफल है। ये आचार्य बहुत कम मानधन पाकर भी अपनी अस्थियों का दान देशहित में महात्मा दधिची की भाँति देनें को सदैव तैयार हैं।
एकल की आचार्य बहन रेणु एवं सरस्वती ने एकल संकल्प गीत गाकर उपस्थिति के बीच आध्यात्मिक भारत की ऊर्जा का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। सभी आगत् अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश राम ( वार मंड़ल भाजपा अध्यक्ष ) नें किया ।