केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
17 जून को पुलिस द्वारा भोजपुर (आरा) जिले के साहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलौटी निवासी भरत तिवारी को हत्या मामले में ताबड़तोड़ कारवाई प्रारंभ हो गया है। 24जून को बिलौटी में आयोजित महापंचायत के बाद रात्रि में भोजपुर के एसपी राज लाव-लश्कर के साथ बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के मां सहित अन्य परिजनों से मिले तथा न्याय दिलाने का आश्वासन दिये। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहे कि भरत को गोली लगने के बाद पुलिस पहले इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाकर थाना ले गया यह भी जांच का विषय है। परिजनों द्वारा एसपी से शिक़ायत किया गया कि मेरे घर के आस पास एक बगैर नम्बर प्लेट का काले रंग के गाड़ी आती है जो बिल्कुल अंजान गाड़ी है। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरतापूर्वक लिए। जानकारी के अनुसार तत्काल एसपी ने उनके घर पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। अभी इस वक्त के ताजा जानकारी के अनुसार पूर्व जज (न्यायधीश) विनोद कुमार सिन्हा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिलौटी गांव पहुंचे तथा भरत तिवारी के परिजनों से मिले और घटना स्थल तथा आस-पास भी भ्रमण किये। पूर्व जज (न्यायधीश) विनोद कुमार सिन्हा के साथ शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश, डीएम तनय सुल्तान, एसपी राज सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बताते चलें कि भरत तिवारी की हत्या का न्यायिक जांच हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किये थे।


