औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद में राष्ट्रीय जनता दल के बैनरतले 17जून को आयोजित महाधरना के आयोजक राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोप है कि धरना काआयोजन निर्धारित स्थल पर नहीं कर डीईओ कार्यालय के नजदीक पुरानी जीटी रोड के किनारे किया गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के प्रतिक्रिया में राजद नेताओं को कहना है कि लोकतांत्रिक आंदोलनों तथा विपक्ष को दबाने का षड्यंत्र सरकार के इसारे पर किया गया है। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल इस दमनकारी कारवाई से डरने वाला नहीं है बल्कि सरकार के नाकामियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करते रहेगा और भविष्य में भी संघर्ष तेज करेगा। बताते चलें कि पिछले सप्ताह एन एच 139 फोर लेन बनाव संघर्ष समिति ने भी अनुग्रह मध्य विद्यालय के नजदीक पुरानी जीटी रोड के किनारे एक दिवसीय धरना का आयोजन किया था।


