संवाद सूत्र नई दिल्ली खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में कांग्रेस का बयान सामने आया है। पार्टी का कहना है कि अयोध्या में संगठित चोरी हुई है। मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव से चंदा लिया गया। मंदिर के 1400 करोड़ कहां गए? मंदिर से दान चोरी में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। सस्ती जमीनों को महंगे दामों में बेचा गया। कांग्रेस ने एसआइटी जांच पर संदेह जताया है। सच सामने लाने के लिए SC की निगरानी में सीबीआई या ईडी से जांच होनी चाहिए।


