जन-संपर्क अभियान के दौरान अनियमितता व घोटाला पर चर्चा नहीं


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के भिन्न-भिन्न गांवों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनसंपर्क अभियान 13जून ( शनिवार ) को चलाया गया। जन संपर्क का नेतृत्व संडा मंडल के अध्यक्ष व परता पंचायत के ग्राम झखरी निवासी विजय सिंह कर रहे थे।इस दौरान ग्राम

झखरी व सोनवर्षा में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भाजपा नेता व विधानपार्षद दिलीप सिंह , जिला प्रवक्ता उज्वल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।मुख्य अतिथि ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के बारह वर्षों के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण पर प्रकाश डाला गया। लेकिन गलिमत यह रहा कि ग्राम पंचायत परता में केन्द्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारों व विचौलिय द्वारा भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है तथा योजनाओं में मनमानी एवं पक्षपात किया गया है इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे संडा मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह भी इसी पंचायत के नागरिक हैं और वे पुरी तरह से अवगत हैं। लेकिन पंचायत में विकास योजनाओं में लूट संबंध में मुख्य अतिथि को सायद जानकारी नहीं दी गई तभी तो चर्चा नहीं हो सका। इस संबंध में सोनवर्षा निवासी नवीन तिवारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य व देउरा निवासी संजय यादव ने बताया कि जन संपर्क अभियान पंचायत चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है जिस वजह से पंचायत में हो रहे लूट व भ्रष्टाचार पर चर्चा नहीं की गई या फिर भ्रष्ट जनप्रतिनिधि, अधिकारियों तथा विचौलिय का गंठजोड़ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ रहा है। हला की पंचायत वासियों को अपेक्षा है कि पंचायत में हो रहे लूट व भ्रष्टाचार का चर्चा भी भाजपा करे ताकि पंचायत में पीएम मोदी के सुशासन व जनकल्याण दिखाई पड़े। हला की ग्रामीणों ने सिंचाई, बिजली तथा आंचल कार्यालय में व्याप्त समस्या को रखा जिसके बाद अतिथि ने संबंधित अधिकारियों से दुरभाष पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सचिदानंद सिंह,अनिल सिंह, लाभप्रद यादव, महेन्द्र प्रजापति, केशव चौधरी, अरविंद सिंह,निरज मिश्रा, गोपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के जानकारी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिए।