भारत माला एक्सप्रेस-वे पर शराब कैसे पहुंचा, पुलिस गश्ती व चेकपोस्ट पर उठ रहा सवाल


नबीनगर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में पुलिस गश्ती और अंतराज्यीय चेकपोस्ट पर आम अवाम के बीच सवाल खड़ा होने लगा है। औरंगाबाद पुलिस आपकी सेवा में और गुड़ पुलिसिंग का दावा किया जा रहा है। बिहार झारखंड के सीमा पर सभी जगह चेकपोस्ट बना हुआ है। फिर भी माली थाना क्षेत्र में भारत माला एक्सप्रेस-वे पर महिन्द्रा पीक अप वाहन शराब लेकर कैसे पहुंच गई। जबकि झारखंड सीमा से माली थाना क्षेत्र लगभग 50 किलोमीटर दूर है। माली थाना क्षेत्र के पहले का जो भी थाना क्षेत्र है वहां भी पुलिस गश्ती और चेकपोस्ट को सक्रिय होने का बात कहा जा रहा है। यदि सचमुच में पुलिस गश्ती और चेकपोस्ट सक्रिय रहता तो फिर माली थाना क्षेत्र में शराब लदे पीक अप पहुंचना एक अहम सवाल उठना लाजिमी है।