दधपी सड़क हादसा खोल दी पुलिस और खनन विभाग का पोल, क्या जांच भी चढ़ेगा भ्रष्टाचार का भेंट या फिर जांचोपरांत दोषी लोगों पर होगी कार्रवाई


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में गोह -गया पर दधपी गांव के पास 8 जून ( सोमवार ) को हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं जिले में पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों का काले कारनामों का भी उजागर हो रहा है। जानकारी के अनुसार जो ट्रैक्टर दुर्घटना ग्रस्त हुआ है वह दाउदनगर थाना क्षेत्र से बालू लेकर जा रहा था। घटना के बाद ट्रैक्टर पर लदे बालू को घटनास्थल पर ही अनलोड कर दिया गया है। जानकारी यह भी मील रही है कि बालू का चालान 4 जून का था और दाउदनगर थाना क्षेत्र से दधपा पहुंचने में 7जून हो गया। यदि सचाई यही है तो मामला दिलचस्प तो है ही। मामला दिलचस्प होने के साथ साथ खनन विभाग और पुलिस पर भी आम अवाम का अंगुली उठाने लगा है कि क्या खनन विभाग और पुलिस के संरक्षण में बालू का परिवहन हो रहा था? यदि नहीं तो फिर बालू को घटना स्थल पर अनलोड क्यों कराया गया। यदि घटना स्थल पर अनलोड कराया गया और चलाने 4जून का था तो अभी जांच के नाम पर कहीं खेला तो नहीं हो जायेगा और जांच कहीं भ्रष्टाचार का भेंट तो नहीं चढ़ जायेगा? सवाल यह भी है कि जब बालू घटना स्थल पर अनलोड कराया गया और चलान 4 जून का था तो फिर जांच का मतलब क्या है। अब तक तो दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए था। कुछ स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता तो पुलिस के कार्य शैली पर भी नाराजगी जताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस तो हथियार बंद होते हैं जब मर्जी हत्या करा सकते हैं या फिर झुठे मुकदमों में फसा दे सकते हैं।