संवाद सुत्र खबर सुप्रभात सामाचार
अम्बा थाना क्षेत्र के बढ़का गाँव में जमिनी बिबाद को लेकर दो पक्षों के बिच खुब चले लाठी – डंड़े । दोनों पक्षों से कई लोग हुए जख्मी । पिपरा एवं मलहारा से आये रिस्तेदारों नें भी चलाये लाठियाँ एवं लहराये हथियार । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष जयराम सिंह एवं द्वितीय पक्ष बीरेन्द्र सिंह के बीच रास्ता का बिबाद था । इसको लेकर पंचायत भी हुआ था, लेकिन बात नहीं बनी । पाँच फिट रास्ता आम सहमती से छोड़ने की बात बतायी जाती है। लेकिन प्रथम पक्ष जयराम सिंह एवं अनुज सिंह नें प्रस्तावित रास्ता में एक फिट बढ़कर मकान बनाना शुरू कर दिया । नतीजन द्वितीय पक्ष वीरेन्द्र सिंह पिता रेखा सिंह नें भी अपनी जमीन तरफ से एक फिट बढ़कर दिवाल उठाना शुरू कर दिया। मामला बिबाद एवं मार -पिट में परिणत हो गया। अपनें मामा रेखा सिंह को मदद करनें ग्राम ढ़िबर पिपरा थाना कुटुम्बा से भगीना लोग गाड़ी में भरकर बढ़का गाँव पहुँचे । तो वहीं ढिबरा थाना क्षेत्र के मलहारा गाँव से भी अपनें श्वसुर रेखा सिंह को मदत करनें हेतु दामाद भी गाड़ी से अपनें समर्थकों के साथ पहुँचे थें। निर्माण स्थल गाँव से दक्षिण में तुँ – त्तुँ – मैं – मैं होनें लगा । देखते ही देखते हथियार लहरानें लगा एवं दे दनादन लाठियाँ दोनों पक्षों में चलने लगी । किसी का माथा फटा, तो किसी का हाँथ टुटा । दोनों पक्षों से करीब पाँच से छः लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही अम्बा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच चुकी है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

