अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
139 फोर लेन संघर्ष समिति के बैनरतले 8 जून को औरंगाबाद में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना के सफलता हेतु 6जून ( शनिवार) को पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट में10बजे दिन से समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के सदस्य एवं वरीय भाजपा नेता रामानुजन पाण्डेय ने बताये की 8जून (सोमवार ) को औरंगाबाद में एनएच 139 को फोर लेन बनाने के लिए अनुग्रह मध्य विद्यालय के नजदीक एक दिवसीय धरना 10बजे दिन से दिया जायेगा। धरना में सभी राजनैतिक दलों, समाजिक संगठनों व आम जनता से धरना को सफल बनाने के लिए आह्वान किया जा रहा है। बताते चलें कि एनएच 139 पटना से डालटेनगंज (झारखंड ) को जोड़ता है तथा झारखंड के अलावे छत्तीसगढ़ व अन्य कई राज्यों में जाने के लिए यह सड़क सहायक सिद्ध होता है। फलस्वरूप यह पथ डालटेनगंज से हरिहरगंज तक फोर लेन बनकर लगभग तैयार है लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक विभागीय मंत्री के घोषणा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा यथक प्रयास के बावजूद पटना से बिहार के सीमा संडा तक पथ को फोर लेन नहीं बनाया गया है। जबकि यह पथ अत्याधिक ब्यस्त मार्गों में एक है। लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक पथ को उपेक्षित रखा गया है। उल्लेखनीय है कि इस अती ब्यस्त पथ आज के दिन मौत के कुआं तथा रेड जोन के रूप में तब्दील होते जा रहा है। जिससे यात्रियों को इस पथ से सुरक्षित यात्रा करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।


