मदनपुर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बंगरे निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार मेहता की दर्दनाक मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी । सूत्रों की मानें तो शिक्षक प्रमोद कुमार मेहता जो कि प्राथमिक विद्यालय बादम में पदस्थापित थें। आज गुरुवार के दिन अपनें घर से कुछ कागजात जमा करनें बी आर सी कार्यालय मदनपुर दस बजे पहुंचे थें। कागज जमा करनें के बाद शेष कागजात जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद में जमा करना था । इसी कार्य हेतु मदनपुर बड़ी मस्जिद के पास राज कम्प्यूटर सेंटर में फोटो कॉपी कराये एवं रौंग साईड़ से ही औरंगाबाद के लिए चल दिए । दर्जी बिगहा मोड़ के समीप रोड़ कटिंग से अपनी सही दिशा की साईड़ पकड़ रहे थें तभी शेरघाटी ( पुरव ) की ओर से तेज रफ्फतार एवं अनियंत्रित ट्रेलर नें उनके बाईक में पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया । नतीजन शिक्षक प्रमोद बाईक सहीत ट्रेलर के नीचे फँस गये। ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया । गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक प्रमोद कुमार मेहता के साथ उनकी छः वर्षिय बच्ची भी साथ में ईलाज हेतु औरंगाबाद जा रही थी, वो भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी । ट्रेलर के नीचे बाईक सहित फँसे शिक्षक प्रमोद को स्थानिय लोगों के द्वारा बड़ी मुश्किल से निकाला गाया, तथा पिता – पुत्री को ईलाज हेतु सामुदायिक केन्द्र मदनपुर में लाया गया । चिकित्सकों नें स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा करने के उपरान्त मगध मेड़िकल कॉलेज गया के लिए दोनों जख्मीयों को रेफर कर दिया। गया ले जानें के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी प्रमोद की मौत हो गयी एवं बच्ची का निजी क्लनीक में ईलाज चल रहा है।
इस घटना की सूचना जैसे ही मृत शिक्षक के गाँव बंगरे में पहुंची पुरा गाँव ही शोक की लहर में डूब गया । मृतक अपने पीछे जख्मी पुत्री के अलावे एक अन्य पुत्री, एक पुत्र तथा पत्नि को छोड़ गये हैं। सबों का रो – रोकर बुरा हाल है। घटना के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग सं.19 घंटों जाम रहा । स्थानिय प्रशासन के प्रयाश से यातायात व्यवस्था पुनः बहाल हुई ।

