मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में भयंकर आग लगने से 10 की मौत दर्जनों घायल

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने के पश्चात् आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों को घटना स्थल पर ही झुलसने से मौत हो गई वहीं 25 लोगों को गंभीर रुप से घायल होने का हृदयविदारक घटना प्रकाश में आया है।  बिहार में ऐसे निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम्स की भरमार है , जहाँ

अग्निशमन के उपकरणों व् बंदोबस्तों की मौजूदगी बिल्कुल ही नहीं है , सरकारी मानकों और दिशा – निर्देशों का धड़ल्ले से उल्लंघन करते ऐसे अस्पताल व् नर्सिंग होम्स प्रदेश में हजारों की संख्या में लगभग हरेक शहर के गली – मुहल्ले में सरकार व् प्रशासन की जानकारी में चलाए जा रहे हैं या फिर सरकार और प्रशासन अनभिज्ञ है। पूरी तरह से भ्रष्टाचार के संक्रमण से ग्रस्त सरकार व् प्रशासन की मिली भगत से ऐसे जानलेवा अस्पतालों को मरीजों की जान जोखिम में डालने की खुली छूट प्राप्त है , ऐसे हादसों के पश्चात् मुआवजे और जाँच के आदेश का कोरम पूरा कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है .. अस्पतालों में आगलगी को रोकने के लिए सुरक्षा एवं बंदोबस्ती की बदहाली का आलम तो कुछ ऐसा है कि पिछले एक महीने में प्रदेश के सबसे बड़े व् प्रतिष्ठित अस्पताल पीएमसीएच ( पटना मेडिकल कॉलेज व् अस्पताल) में ही आगलगी की लगभग दर्जन भर घटनाएं हो चुकी हैं।